सर्वोदय इण्टर कॉलेज, पिलखुवा हापुड़

We Create Better Future

“सर्वोदय शिक्षा समिति पिलखुआ” के तत्वाधान में पल्लवित एवं विकसित सर्वोदय इंटर कॉलेज, पिलखुआ जनपद हापुड़ का एक प्रमुख शिक्षण संस्थान है | इस विद्यालय की स्थापना कीर्ति पुरुष पंडित नंदकिशोर शर्मा (तत्कालीन अध्यक्ष नगर पालिका पिलखुआ) व अन्य गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा की गयी |
इस विद्या मंदिर की स्थापना सन 1963 में जूनियर हाई स्कूल के रूप में की थी | विद्यालय की भूमि दानदाता व हापुड़ के प्रतिष्ठित व्यापारी श्री गंगा शरण जी आलू द्वारा भूदान आंदोलन के तहत दी थी | तदनंतर 1964 में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा 1966 में इंटरमीडिएट स्तर तक साहित्य वर्ग की मान्यता प्राप्त कर संस्था नें सर्वोदय इंटर कॉलेज का स्वरूप ग्रहण किया | वर्ष 1999-2000 में इंटरमीडिएट स्तर पर वाणिज्यिक वित्तविहीन की मान्यता प्राप्त की गई |
विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य स्व० श्री जगदीश प्रसाद शर्मा की कर्मठता अनुशासन प्रियता, विद्यालय के प्रति अनवरत रूप से कार्य करने की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण आज विद्यालय का नाम हापुड़ जिले में ही नहीं वरन मेरठ कमिश्नरी में बहुत सम्मान के साथ लिया जाता है | स्व० रामदेव शर्मा, डॉ० जय शंकर अजय व स्व० अरुण कुमार गुप्ता, अपने अपने विषय के विद्वान थे और उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य पद को सुशोभित किया तथा विद्यालय को नए आयाम प्रदान किए |
विद्यालय के विकास में 1963 ई0 से लेकर आज तक प्रबंध तंत्र में रहने वाले सभी महानुभावों ने विद्यालय की उन्नति के लिए विशेष प्रयास किए हैं जिनमें संस्थापक स्व० श्री नन्द किशोर शर्मा , प्रथम प्रबन्धक स्व० श्री मूल चन्द शर्मा, प्रथम पूर्व प्रधानाचार्य स्व० श्री जगदीश प्रशाद शर्मा एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का विशेष योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता| वर्तमान में अध्यक्ष श्री दिनेश चन्द गौड़, प्रबन्धक श्री संजीव कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्य श्री समर जीत सिंह के नेतृत्व में विद्यालय निरंतर नित नयी ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है |

पं० नंद किशोर शर्मा - प्रथम प्रबन्धक